Pages

Showing posts with label Doctor and Patient Jokes. Show all posts
Showing posts with label Doctor and Patient Jokes. Show all posts

Wednesday, August 5, 2009

तबीयत कैसे है अब?

डॉक्टर (मरीज से)- तबीयत कैसे है अब?
मरीज (डॉक्टर से)- पहले से ज्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खा ली थी क्या?
मरीज- नही दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवा ले ली थी?
मरीज- जी आपने दी तो मैंने ले ली थी।
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पी ली थी?
मरीज- नही जी दवाई तो लाल थी?
डॉक्टर- अबे गधे दवाई को पी लिया था?
मरीज- नही साहब पीलिया तो मुझे था।
डॉक्टर- अरे दवा को मुंह से लगाकर पेट में डाला था।
मरीज
- नही
डॉक्टर- क्यूं
मरीज- आपने ही तो कहा था शीशी को ढक्कन लगाकर रखना।

मरीज कां ऑपरेशन

डॉक्टर (मरीज से)- मुझे तुम्हारा ऑपरेशन दोबारा करना पड़ेगा।

मरीज (डॉक्टर से)- क्यूं???

डॉक्टर- मेरे रबड़ के दास्ताने तुम्हारे पेट में रह गये हैं।

मरीज- अगर ये बात है तो मुझे जाने दो, मैं तुम्हारे दास्ताने के पैसे दे दूंगा।

 
Web Analytics